CET Validity News 2025: राजस्थान समान पात्रता परीक्षा (CET) 2024 के अभ्यर्थियों के लिए बड़ा झटका सामने आया है। सरकार द्वारा जारी नए आदेश के अनुसार, अब CET पास करने वाले उम्मीदवारों को केवल 1 साल की वैधता मिलेगी, जबकि पहले यह 3 साल के लिए मान्य थी। इस बदलाव से 27 लाख से अधिक उम्मीदवारों पर सीधा असर पड़ेगा।
इस मामले पर राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) के अध्यक्ष आलोक राज ने भी ट्वीट कर स्थिति स्पष्ट की है। उन्होंने बताया कि CET 2024 की वैधता सिर्फ 1 साल होगी, जबकि आगे होने वाली CET परीक्षाओं की वैधता 3 साल होगी। इस फैसले के पीछे कानूनी अड़चनें बताई जा रही हैं। इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि यह नया नियम क्यों लागू किया गया, सरकार का क्या तर्क है, और इससे उम्मीदवारों पर क्या प्रभाव पड़ेगा।
CET Validity News 2025: आलोक राज का ट्वीट
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) के अध्यक्ष आलोक राज ने CET 2024 की वैधता को लेकर ट्वीट किया:
“जितना मुझे नोटिफिकेशन से समझ आया, जो सीईटी के exams आप सबने दिए थे उनके स्कोर की वैलेडिटी एक साल की होगी, अब जो सीईटी परीक्षाएं हम करवाएंगे उनके स्कोर की वैलेडिटी तीन साल होगी। इसमें लीगल इश्यू है, इसीलिए तीन साल वाला रूल अभी की सीईटी पर लागू नहीं कर सकते हैं।”
इस ट्वीट से साफ है कि CET 2024 के अभ्यर्थियों को सिर्फ 1 साल की मान्यता मिलेगी, जबकि आने वाली CET परीक्षाओं में 3 साल की वैधता लागू होगी।
इसे भी देखे: Rajasthan CET Result 2025: सीईटी स्नातक और सीनियर सेकेंडरी का रिजल्ट कब आएगा? देखें ताजा अपडेट
CET 2024 वैधता में बड़ा बदलाव, अब सिर्फ 1 साल तक मान्य
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने CET 2024 के लिए वैधता अवधि में बदलाव किया है। पहले CET का प्रमाणपत्र 3 साल तक मान्य रहता था, लेकिन अब इसे घटाकर सिर्फ 1 साल कर दिया गया है।
CET की वैधता 1 साल करने का कारण क्या है?
CET की वैधता को 3 साल तक बढ़ाने का फैसला लिया गया था, लेकिन सरकार इस नियम को पुरानी परीक्षाओं पर लागू नहीं कर सकती। इस नियम में बदलाव का मुख्य कारण यह है कि:
- CET 2024 का नोटिफिकेशन पहले जारी हो गया था और वैधता का फैसला बाद में लिया गया।
- कानूनी रूप से नए नियम पहले से जारी परीक्षाओं पर लागू नहीं किए जा सकते।
- इसलिए, CET 2024 की वैधता 1 साल रहेगी और नए नियम सिर्फ भविष्य की CET परीक्षाओं पर लागू होंगे।
27 लाख अभ्यर्थियों पर क्या असर पड़ेगा?
इस फैसले से 27 लाख से अधिक अभ्यर्थी प्रभावित होंगे। वे उम्मीदवार जो CET 2024 के जरिए सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे थे, अब उन्हें केवल 1 साल के भीतर नौकरी प्राप्त करनी होगी। यदि वे 1 साल में सरकारी भर्ती नहीं पा सके, तो उन्हें फिर से CET परीक्षा देनी पड़ेगी। उम्मीदवारों में इस फैसले को लेकर नाराजगी भी देखी जा रही है।
इस वेबसाइट पर आपको सरकारी नौकरी, शिक्षा समाचार, सरकार की सभी योजनाएं सभी ब्रेकिंग न्यूज़ की अपडेट सबसे पहले उपलब्ध करवाई जाती है। अभी हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े: Click Here