Rajasthan Police Constable Answer Key 2025: राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। पुलिस मुख्यालय, जयपुर ने राजस्थान पुलिस कांस्टेबल आंसर की 2025 जारी कर दी है। जिन अभ्यर्थियों ने 13 और 14 सितंबर 2025 को आयोजित लिखित परीक्षा में भाग लिया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट से आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही यदि किसी प्रश्न के उत्तर में आपत्ति है, तो अभ्यर्थी ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 (13-14 सितम्बर) की राजस्थान पुलिस कांस्टेबल आंसर की 2025 आज 17 सितम्बर को जारी हो गई है। उम्मीदवार 19 सितम्बर तक PDF डाउनलोड कर सकते हैं और 21 से 23 सितम्बर 2025 तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2025 कब हुई थी?
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 का आयोजन 13 और 14 सितंबर 2025 को राज्यभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। परीक्षा सफलतापूर्वक सम्पन्न होने के बाद विभाग ने आधिकारिक आंसर की जारी कर दी है। अभ्यर्थी अब निर्धारित समयावधि में इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
Rajasthan Police Constable Answer Key 2025 डाउनलोड करने की तिथि
Rajasthan Police Constable Answer Key 2025 को 17 सितंबर 2025 को जारी किया गया है। अभ्यर्थी इस आंसर की को 19 सितंबर 2025 रात 11:59 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके बाद लिंक निष्क्रिय हो जाएगा और आंसर की उपलब्ध नहीं होगी।
- आंसर की जारी होने की तिथि: 17 सितंबर 2025
- आंसर की डाउनलोड करने की अंतिम तिथि: 19 सितंबर 2025 (रात 11:59 बजे तक)
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल आंसर की 2025 पर आपत्ति दर्ज करने की तिथि
यदि किसी अभ्यर्थी को किसी प्रश्न के उत्तर पर आपत्ति है तो वे ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया 21 सितंबर 2025 से शुरू होकर 23 सितंबर 2025 रात 11:59 बजे तक चलेगी।
- आपत्ति दर्ज करने की शुरुआत: 21 सितंबर 2025
- आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि: 23 सितंबर 2025 (रात 11:59 बजे तक)
Rajasthan Constable Answer Key Objection Fees 2025
प्रत्येक प्रश्न पर आपत्ति दर्ज करने के लिए ₹100/- शुल्क निर्धारित किया गया है। इस शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से ही करना होगा।
Rajasthan Police Constable Answer Key 2025 कैसे डाउनलोड करें?
- सबसे पहले राजस्थान पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट https://police.rajasthan.gov.in पर जाएँ।
- होमपेज पर “Recruitment/Result” सेक्शन पर क्लिक करें।
- “Constable Recruitment Answer Key 2025” लिंक चुनें।
- रोल नंबर और एप्लीकेशन आईडी दर्ज करके लॉगिन करें।
- आपकी आंसर की PDF स्क्रीन पर दिखाई देगी।
- इसे डाउनलोड करें और प्रिंट आउट निकाल लें।
ऑनलाइन आपत्ति कैसे दर्ज करें?
- राजस्थान पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करें।
- “Objection for Answer Key 2025” लिंक पर क्लिक करें।
- रोल नंबर और एप्लीकेशन आईडी भरें।
- जिस प्रश्न पर आपत्ति है, उसे चुनें और सही उत्तर का प्रमाण अपलोड करें।
- प्रति प्रश्न ₹100/- शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
- सबमिट करने के बाद रिसीव्ड कॉपी अपने पास सुरक्षित रखें।
Rajasthan Police Constable Answer Key 2025: महत्त्वपूर्ण लिंक्स
- Rajasthan Police Constable Answer Key PDF 2025 Download Link
- Objection Link (21 से 23 सितंबर 2025 तक सक्रिय होगा)
- राजस्थान पुलिस आधिकारिक वेबसाइट
नोट: इस वेबसाइट पर आपको सरकारी नौकरी, शिक्षा समाचार और सभी सरकारी योजनाओं की अपडेट सबसे पहले उपलब्ध करवाई जाती है। अभी हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें: Click Here