RBSE Time Table 2025: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE), अजमेर ने कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा 2025 के लिए संशोधित टाइम टेबल जारी कर दिया है। राजस्थान बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन मार्च और अप्रैल 2025 में किया जाएगा। छात्र अब अपनी परीक्षा के लिए सब्जेक्ट वाइज़ नया टाइम टेबल चेक कर सकते है । इस आर्टिकल में RBSE बोर्ड परीक्षा 2025 की पूरा टाइम टेबल दिया गया है, जिसे आप PDF फॉर्मेट में भी डाउनलोड कर सकते हैं।
RBSE 12वीं टाइम टेबल 2025 (Science, Commerce, Arts)
राजस्थान बोर्ड 12वीं परीक्षा 2025 का आयोजन 6 मार्च 2025 से शुरू होकर 7 अप्रैल 2025 तक किया जाएगा।
वार एवं दिनांक | विषय (कोड) |
---|---|
गुरुवार 6 मार्च 2025 | मनोविज्ञान |
शुक्रवार 7 मार्च 2025 | चित्रकला |
शनिवार 8 मार्च 2025 | भूगोल / लेखा शास्त्र / भौतिक विज्ञान |
सोमवार 10 मार्च 2025 | अंग्रेज़ी अनिवार्य |
मंगलवार 11 मार्च 2025 | विभिन्न व्यावसायिक विषय |
बुधवार 12 मार्च 2025 | लोक प्रशासन |
शनिवार 15 मार्च 2025 | अन्य संगीत विषय |
सोमवार 17 मार्च 2025 | दर्शनशास्त्र / सामान्य विज्ञान |
मंगलवार 18 मार्च 2025 | अर्थशास्त्र / कृषि जीव विज्ञान / जीव विज्ञान / शीघ्र लिपि |
शुक्रवार 21 मार्च 2025 | पर्यावरण विज्ञान |
शनिवार 22 मार्च 2025 | इतिहास / व्यवसाय अध्ययन / कृषि रसायन विज्ञान / रसायन विज्ञान |
सोमवार 24 मार्च 2025 | हिन्दी अनिवार्य |
मंगलवार 25 मार्च 2025 | गृह विज्ञान |
बुधवार 26 मार्च 2025 | शारीरिक शिक्षा |
गुरुवार 27 मार्च 2025 | कंप्यूटर विज्ञान / इनफार्मेटिक्स प्रैक्टिस |
शुक्रवार 28 मार्च 2025 | राजनीतिक विज्ञान / भूविज्ञान / कृषि विज्ञान |
शनिवार 29 मार्च 2025 | गणित |
बुधवार 02 अप्रैल 2025 | अंग्रेजी साहित्य/ टंकण |
गुरुवार 03 अप्रैल 2025 | समाज शास्त्र |
शुक्रवार 04 अप्रैल 2025 | विभिन्न भाषा विषय |
शनिवार 05 अप्रैल 2025 | तृतीय भाषा साहित्य |
बुधवार 09 अप्रैल 2025 | संस्कृत साहित्य / संस्कृत वाङ्मय |
RBSE 10वीं टाइम टेबल 2025 (Revised Date Sheet)
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा 6 मार्च 2025 से 4 अप्रैल 2025 तक आयोजित करेगा।
तारीख | विषय |
---|---|
6 मार्च 2025 | अंग्रेज़ी |
11 मार्च 2025 | व्यावसायिक विषय |
12 मार्च 2025 | हिंदी |
17 मार्च 2025 | सामाजिक विज्ञान |
21 मार्च 2025 | विज्ञान |
26 मार्च 2025 | गणित |
29 मार्च 2025 | संस्कृत प्रथम प्रश्न पत्र |
4 अप्रैल 2025 | तृतीय भाषा – संस्कृत, उर्दू, पंजाबी, गुजराती, सिन्धी एवं संस्कृत द्वितीय प्रश्न पत्र |
इसे भी देखे: REET 2025 Admit Card Date: आ गई रीट एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख, जानें कब होगा जारी और कैसे करें डाउनलोड
RBSE परीक्षा 2025 के लिए महत्वपूर्ण निर्देश
- परीक्षाएँ सुबह 8:30 से 11:45 बजे तक आयोजित होंगी।
- परीक्षार्थियों को कम से कम 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा।
- एडमिट कार्ड के बिना परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं मिलेगा।
- परीक्षा में नकल करते पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
- राजस्थान बोर्ड परीक्षा टाइम टेबल 2025 में दिए गए निर्देशों का पालन करें
RBSE Time Table 2025 PDF डाउनलोड कैसे करें?
छात्र राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की आधिकारिक वेबसाइट से 10वीं और 12वीं का परीक्षा कार्यक्रम PDF में डाउनलोड कर सकते हैं।
- सबसे पहले rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- Latest News सेक्शन में “RBSE 10th & 12th Time Table 2025” पर क्लिक करें।
- डेटशीट की PDF फाइल डाउनलोड करें और सेव कर लें।
राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं टाइम टेबल 2025 लिंक:
इस वेबसाइट पर आपको सरकारी नौकरी, शिक्षा समाचार, सरकार की सभी योजनाएं सभी ब्रेकिंग न्यूज़ की अपडेट सबसे पहले उपलब्ध करवाई जाती है। अभी हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े: Click Here