REET 2025 OMR Rules: रीट परीक्षा 2025 में ओएमआर शीट (OMR Sheet) भरने के लिए नए नियम लागू कर दिए गए हैं। अब अभ्यर्थियों को ओएमआर शीट में उत्तर भरने के दौरान बहुत सावधानी बरतनी होगी, क्योंकि एक छोटी सी गलती पर अंक कटने का डर है। रीट परीक्षा में सफलता पाने के लिए सही तरीके से ओएमआर शीट भरना बेहद महत्वपूर्ण है।
राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (REET 2024) के लिए परीक्षा पैटर्न और उत्तर पत्रक (OMR Sheet) की सही समझ होना बेहद जरूरी है। इस आर्टिकल में हम आपको ओएमआर शीट भरने से संबंधित सभी महत्वपूर्ण नियम और गाइडलाइन्स के बारे में विस्तार से बताएंगे, ताकि आप किसी भी प्रकार की गलती से बच सकें।
REET 2025 प्रश्न पत्र संरचना
प्रश्न पत्र से जुड़ी जरूरी बातें
- परीक्षा में 150 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) होंगे।
- हर प्रश्न के लिए चार उत्तर विकल्प (A, B, C, D) होंगे।
- परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी, लेकिन उत्तर पत्रक में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने पर अंक कट सकते हैं।
- प्रश्न पत्र पुस्तिका पूरी तरह से सही होनी चाहिए, यदि किसी पृष्ठ पर त्रुटि हो तो परीक्षा शुरू होने के 10 मिनट के भीतर बदलवा लें।
रीट 2024 परीक्षा पैटर्न
लेवल-1 परीक्षा (कक्षा 1 से 5 के शिक्षक हेतु)
- प्रश्न पत्र 5 खंडों में विभाजित होगा।
- प्रत्येक खंड में 30 प्रश्न होंगे।
- सभी खंडों के प्रश्न अनिवार्य होंगे।
लेवल-2 परीक्षा (कक्षा 6 से 8 के शिक्षक हेतु)
- प्रश्न पत्र चार खंडों में विभाजित होगा।
- प्रथम तीन खंड अनिवार्य होंगे।
- चौथा खंड विषय-विशेष (गणित/विज्ञान/सामाजिक अध्ययन) के अनुसार चयन करना होगा।
- यदि परीक्षार्थी ने आवेदन पत्र में जिस विषय का चयन किया है, वही विषय हल करना अनिवार्य होगा।
REET 2025 OMR Rules: जरूरी बातें
OMR शीट प्राप्त करने के बाद ध्यान दें
- OMR शीट पूरी तरह से स्पष्ट मुद्रित होनी चाहिए।
- त्रुटिपूर्ण OMR शीट को परीक्षा शुरू होने के 10 मिनट तक बदला जा सकता है।
- OMR शीट दो प्रतियों में होगी – Original Copy और Candidate’s Copy।
- परीक्षा समाप्त होने के बाद Original Copy को वीक्षक (Invigilator) को देना अनिवार्य है।
OMR Sheet भरने के नए नियम
- उत्तर पत्रक में उत्तर भरते समय नीले/काले बॉल पेन का ही प्रयोग करें।
- एक प्रश्न के लिए केवल एक ही गोला काला करें।
- गलत तरीके से गोला भरने पर उत्तर अमान्य माना जाएगा।
- OMR शीट पर रफ कार्य या किसी प्रकार का चिन्ह अंकित न करें।
REET नेगेटिव मार्किंग
- प्रत्येक प्रश्न के लिए OMR शीट पर पांच विकल्प होंगे – A, B, C, D और E।
- यदि किसी प्रश्न का उत्तर नहीं देना चाहते हैं, तो E विकल्प का गोला भरना अनिवार्य होगा।
- यदि किसी प्रश्न का कोई भी विकल्प नहीं भरा गया, तो उस प्रश्न के अंक का 1/3 भाग काट लिया जाएगा।
- यदि परीक्षार्थी कुल प्रश्नों के 10% से अधिक प्रश्नों को अनुत्तरित छोड़ता है, तो उसे परीक्षा में अयोग्य घोषित किया जा सकता है।
REET 2025 प्रमाण पत्र की वैधता
- REET-2024 प्रमाण पत्र आजीवन वैध रहेगा: REET परीक्षा उत्तीर्ण करने से केवल पात्रता प्रमाण पत्र मिलेगा, लेकिन इससे शिक्षक के रूप में भर्ती का अधिकार नहीं मिलता है।
REET 2025 OMR Rules: महत्वपूर्ण लिंक्स
- रीट एडमिट कार्ड कब जारी होगा: जाने फिक्स तारीख और समय
- रीट परीक्षा में पास होने के लिए 5 महत्त्वपूर्ण टिप्स: यहाँ देखें
- REET 2025 आधिकारिक वेबसाइट
इस वेबसाइट पर आपको सरकारी नौकरी, शिक्षा समाचार, सरकार की सभी योजनाएं सभी ब्रेकिंग न्यूज़ की अपडेट सबसे पहले उपलब्ध करवाई जाती है। अभी हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े: Click Here