RPSC 2nd Grade New Press Note 2025: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने माध्यमिक शिक्षा विभाग में वरिष्ठ अध्यापक भर्ती 2025 के लिए नया प्रेस नोट सेकंड ग्रेड टीचर भर्ती 2025 योग्यता जारी किया है। आयोग द्वारा जारी इस नोटिस में विभिन्न विषयों की अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता में संशोधन किया गया है।

आपको बता दे राजस्थान लोक सेवा आयोग ने आरपीएससी सेकंड ग्रेड टीचर भर्ती 2025 के लिए कुल 6500 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है । इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 19 अगस्त 2025 से 17 सितंबर 2025 तक किए जाएंगे। अब आयोग ने इस भर्ती के लिए शुद्धि पत्र जारी कर शैक्षणिक योग्यता में बदलाव किया है । आइए जानते है पूरी जानकारी
RPSC 2nd Grade New Press Note 2025 – नया अपडेट
आयोग ने 05 अगस्त 2025 की अधिसूचना के आधार पर राजस्थान शिक्षा सेवा नियम 2021 में संशोधन करते हुए यह नया प्रेस नोट जारी किया है। अब उम्मीदवारों के लिए विषयवार शैक्षणिक योग्यता निम्नानुसार होगी –
RPSC 2nd Grade Teacher Qualification 2025
हिंदी, अंग्रेजी, गणित, संस्कृत, उर्दू, पंजाबी, सिंधी एवं गुजराती विषय के लिए
- संबंधित विषय में Graduation या समकक्ष परीक्षा (UGC मान्यता प्राप्त)
- साथ ही B.Ed. या शिक्षा में डिग्री (NCTE मान्यता प्राप्त संस्थान से)
विज्ञान विषय के लिए
- Graduate या समकक्ष परीक्षा (UGC मान्यता प्राप्त)
- कम से कम दो विषय अनिवार्य रूप से Optional Subject होने चाहिए –
भौतिकी, रसायन, प्राणीशास्त्र, वनस्पति शास्त्र, सूक्ष्म जीवविज्ञान, जैव प्रौद्योगिकी और जैवरसायन विज्ञान - साथ ही B.Ed. या शिक्षा में डिग्री
सामाजिक विज्ञान विषय के लिए
- Graduate या समकक्ष परीक्षा (UGC मान्यता प्राप्त)
- कम से कम दो विषय अनिवार्य रूप से Optional Subject होने चाहिए –
इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र, लोक प्रशासन और दर्शनशास्त्र - साथ ही B.Ed. या शिक्षा में डिग्री
अन्य अनिवार्य शर्तें
- उम्मीदवार को देवनागरी लिपि में हिंदी भाषा का कार्यात्मक ज्ञान होना चाहिए।
- साथ ही राजस्थानी संस्कृति का ज्ञान भी अनिवार्य रहेगा।
इसे भी देखे: RPSC 1st Grade Vacancy 2025: आरपीएससी स्कूल लेक्चरर भर्ती 2025 के आवेदन शुरू, आवेदन 12 सितंबर तक
RPSC 2nd Grade New Press Note 2025: Important Links
- RPSC Official Website
- RPSC 2nd Grade Recruitment Notification 2025
- RPSC 2nd Grade Teacher Qualification 2025
इस वेबसाइट पर आपको सरकारी नौकरी, शिक्षा समाचार, सरकार की सभी योजनाएं सभी ब्रेकिंग न्यूज़ की अपडेट सबसे पहले उपलब्ध करवाई जाती है। अभी हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े: Click Here