RSMSSB Conductor Syllabus 2025: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने राजस्थान रोडवेज परिचालक भर्ती 2025 के लिए एग्जाम पैटर्न और राजस्थान रोडवेज परिचालक सिलबेस 2025 जारी कर दिया है । राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने राजस्थान रोडवेज कन्डक्टर भर्ती के लिए 500 पदों पर भर्ती विज्ञापन जारी कर आवेदन मांगे है ।
जिन अभ्यर्थियों ने राजस्थान रोडवेज कन्डक्टर भर्ती के लिए आवेदन किए है और तैयारी कर रहे है तो ये आर्टिकल उन अभ्यर्थियों के लिए बहुत महत्त्वपूर्ण है । यहाँ हम आपको राजस्थान रोडवेज कंडक्टर सिलेबस 2025 का सम्पूर्ण विवरण हिन्दी में उपलब्ध करवा रहे हैं। साथ ही आप इस पेज से सिलेबस को पीडीएफ फॉर्मेट में भी डाउनलोड कर सकते हैं।
RSMSSB Conductor Exam Pattern 2025
परीक्षा प्रकार | प्रश्नों की संख्या | कुल अंक | समयावधि |
---|---|---|---|
बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) | 100 | 100 | 2 घंटे |
- लिखित परीक्षा बहुविकल्पीय (MCQ) आधारित होगी।
- कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे, प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा।
- परीक्षा की कुल अवधि 2 घंटे होगी।
- सभी प्रश्न अनिवार्य होंगे।
- गलत उत्तर पर कोई नकारात्मक अंकन नहीं होगा।
राजस्थान रोडवेज परिचालक सिलेबस 2025 (विषयवार विवरण)
सामान्य ज्ञान
- राजस्थानः स्थिति, क्षेत्र, जिले, संस्कृति, त्यौहार, रीति-रिवाज, इतिहास, भौगालिक परिस्थितियां, मौसम, खनिज, फसलें एवं प्रमुख उद्योग।
- यातायात नियम
- प्राथमिक उपचार और आपातकालीन स्थितियाँ
गणित
- जोड़, घटाना, गुणा, भाग
- लाभ-हानि, प्रतिशत,
- औसत, अनुपात एवं समानुपात
सम-सामयिक घटनाक्रम
- राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समसामयिक घटनाएँ
General English
- Translation (अनुवाद)
- Singular-Plural (एकवचन-बहुवचन)
- Opposite Words (विलोम शब्द)
- Unseen Passage (अपठित गद्यांश)
- Tense (काल)
- Verb (क्रिया)
- Incorrect-Correct Spelling and Sentence (गलत-सही वर्तनी एवं वाक्य)
सामान्य हिन्दी
- शुद्ध–अशुद्ध शब्द
- वाक्य संशोधन व शुद्ध वर्तनी
- विलोम शब्द, पर्यायवाची शब्द
- सन्धि, सन्धि विच्छेद, मुहावरे एवं लोकोक्तियाँ
- अंग्रेजी-हिन्दी अनुवाद, समानार्थक शब्द
इसे भी देखे: RSMSSB 4th Grade Syllabus 2025: राजस्थान चपरासी का नया सिलेबस जारी, हिन्दी में यहाँ से डाउनलोड करें
RSRTC Conductor Syllabus in Hindi 2025: मुख्य बातें
- प्रत्येक प्रश्न के 05 विकल्प A, B, C, D, E. अंकित रहेगें। उनमें से अभ्यर्थी को केवल एक विकल्प को नीले बॉल पेन से गहरा गोल उत्तरपुस्तिका में सही उत्तर दर्शाने हेतु करना होगा।
- प्रत्येक प्रश्न के लिये विकल्पों में से केवल एक विकल्प को भरना आवश्यक होगा।
- यदि अभ्यर्थी द्वारा किसी प्रश्न को हल नहीं किया है तो उसके लिये पाँचवा विकल्प E को गोला गहरा करना होगा। यदि पाँचों विकल्पों में से किसी को भी गहरा नहीं किया जाता है तो ऐसे 10 प्रतिशत प्रश्नों तक प्रत्येक प्रश्न के 1/3 अंक घटाये जावेगें।
- प्रश्न पत्र हल करने के बाद अभ्यर्थी को यह सुनिश्ििचत करना होगा कि उसने प्रत्येक प्रश्न का एक गोला गहरा भर दिया है। इस हेतु निर्धारित समय के बाद अभ्यर्थी को 10 मिनट अतिरिक्त समय दिया जावेगा।
- जिस अभ्यर्थी द्वारा 10 प्रतिशत से अधिक प्रश्नो को किन्ही पाँच गोलों में से गहरा नहीं भरने पर उसे अयोग्य किया जावेगा।
RSMSSB Conductor Syllabus 2025: Important Links
- राजस्थान रोडवेज कंडक्टर सिलेबस 2025 PDF डाउनलोड करें
- RSMSSB Official Website
- राजस्थान रोडवेज परिचालक भर्ती 2025 नोटिफिकेशन
इस वेबसाइट पर आपको सरकारी नौकरी, शिक्षा समाचार, सरकार की सभी योजनाएं सभी ब्रेकिंग न्यूज़ की अपडेट सबसे पहले उपलब्ध करवाई जाती है। अभी हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े: Click Here