RSSB Pashu Parichar Answer Key 2025: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने राजस्थान पशु परिचर परीक्षा 2024 की ऑफिसियल आंसर की जारी कर दी है। यह उन अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है, जो परीक्षा के बाद से आंसर की का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

राजस्थान पशु परिचर परीक्षा का आयोजन 1 से 3 दिसंबर 2024 तक, रोजाना 2 पारियों में किया गया था। अब अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से आंसर की डाउनलोड कर अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं। यदि किसी प्रश्न के उत्तर पर आपत्ति हो, तो इसके लिए निर्धारित प्रक्रिया और समय सीमा का पालन करते हुए आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है।
राजस्थान पशु परिचर आंसर की कब जारी होगी?
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने पशु परिचर परीक्षा के मास्टर प्रश्न पत्र और प्रारंभिक उत्तर कुंजी 23 जनवरी 2025 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट www.rssb.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध करा दी है। बोर्ड सचिव ने इस संबंध में ट्वीट कर जानकारी दी।
पशु परिचर (Animal Attendant) भर्ती परीक्षा 2023 की उत्तर कुंजी और आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा 01-12-2024, 02-12-2024 और 03-12-2024 को आयोजित पशु परिचर सीधी भर्ती-2023 परीक्षा के 06 चरणों (प्रथम चरण-परीक्षा कोड: A13, द्वितीय चरण-परीक्षा कोड: X12, तृतीय चरण-परीक्षा कोड: C09, चतुर्थ चरण-परीक्षा कोड: Y11, पंचम चरण-परीक्षा कोड: B14, षष्टम चरण-परीक्षा कोड: 210) के मास्टर प्रश्न पत्रों और उनकी प्रारंभिक उत्तर कुंजी www.rssb.rajasthan.gov.in पर जारी कर दी गई है।
यदि किसी परीक्षार्थी को प्रश्न पत्र में शामिल किसी प्रश्न या उसके उत्तर के संबंध में आपत्ति हो, तो वे निर्धारित शुल्क के साथ 28-01-2025 (रात्रि 00:01 बजे) से लेकर 30-01-2025 (रात्रि 23:59 बजे) तक अपनी ऑनलाइन आपत्ति बोर्ड की वेबसाइट पर दर्ज करवा सकते हैं।
पशु परिचर परीक्षा 2023 के उत्तर कुंजी पर आपत्ति शुल्क और प्रक्रिया
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने प्रत्येक आपत्ति के लिए रू. 100/- शुल्क निर्धारित किया है। परीक्षार्थी अपनी SSO आई.डी. के माध्यम से बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध ऑनलाइन आपत्ति लिंक पर जाकर, ई-मित्र पेमेंट गेटवे या ई-मित्र कियोस्क पर अपने द्वारा उठाई गई आपत्तियों के अनुसार, प्रति प्रश्न रू. 100/- की दर से शुल्क का भुगतान कर सकते हैं। भुगतान के लिए सर्विस चार्जेज ई-मित्र द्वारा अलग से लिया जाएगा। यदि शुल्क का भुगतान नहीं किया जाता, तो आपत्तियाँ स्वीकार नहीं की जाएंगी।
ऑनलाइन आपत्तियाँ दर्ज करने का लिंक केवल 28-01-2025 (रात्रि 00:01 बजे) से 30-01-2025 (रात्रि 23:59 बजे) तक उपलब्ध रहेगा। निर्धारित तिथि के बाद लिंक निष्क्रिय हो जाएगा और अन्य किसी माध्यम से भेजी गई आपत्तियाँ स्वीकार नहीं की जाएंगी। कृपया ध्यान दें कि आपत्तियाँ केवल एक बार ही ली जाएंगी।
आपत्तियाँ दर्ज करते समय, प्रमाण के रूप में Standard और Authentic पुस्तकों के पृष्ठों को ऑनलाइन संलग्न करें। इन पृष्ठों पर अपना रोल नम्बर और संबंधित प्रश्न की क्रम संख्या लिखना आवश्यक है। संदर्भ में पुस्तक का नाम, लेखक/लेखकों का नाम, प्रकाशक का नाम, संस्करण वर्ष और पृष्ठ संख्या भी उल्लेख करना जरूरी है। यदि वांछित प्रमाण संलग्न नहीं किए गए, तो आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।
इसे भी देखे: REET New Exam Date 2025: अब तीन पारियों में होगी परीक्षा, नई परीक्षा तिथि घोषित
राजस्थान पशु परिचर आंसर की कैसे डाउनलोड करें?
राजस्थान पशु परिचर ऑफिसियल आंसर की डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:
- सबसे पहले RSMSSB की आधिकारिक वेबसाइट www.rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर “लेटेस्ट न्यूज” सेक्शन में ‘राजस्थान पशु परिचर आंसर की 2025’ के लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करते ही आंसर की की PDF आपके सामने खुल जाएगी।
- मास्टर पेपर के अनुसार अपने उत्तरों का मिलान करें।
- यदि किसी उत्तर पर आपत्ति हो, तो निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपनी आपत्ति दर्ज कराएं।
RSSB Pashu Parichar Answer Key 2025: महत्वपूर्ण लिंक
- राजस्थान पशु परिचर आंसर की PDF 2025: यहाँ क्लिक करें
- राजस्थान पशु परिचर प्रश्न पत्र PDF 2025: यहाँ क्लिक करें
- राजस्थान पशु परिचर आंसर की नोटिफिकेशन: यहाँ क्लिक करें
इस वेबसाइट पर आपको सरकारी नौकरी, शिक्षा समाचार, सरकार की सभी योजनाएं सभी ब्रेकिंग न्यूज़ की अपडेट सबसे पहले उपलब्ध करवाई जाती है। अभी हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े: Click Here