NEET UG 2025 Apply Online: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह परीक्षा मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में MBBS, BDS, BAMS, BHMS, BSMS, और अन्य मेडिकल कोर्स में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।
जो विद्यार्थी नीट परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते है वे 07 फरवरी 2025 से 07 मार्च 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। नीट परीक्षा का आयोजन 04 मई 2025 को किया जाएगा। इस आर्टिकल में हम NEET UG 2025 ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया, फीस, एग्जाम डेट, एडमिट कार्ड और रिजल्ट से जुड़ी पूरी जानकारी देंगे।
NEET UG 2025: महत्वपूर्ण तिथियां
प्रक्रिया | तिथि |
---|---|
ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत | 07 फरवरी 2025 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 07 मार्च 2025 (रात 11:50 बजे तक) |
शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि | 07 मार्च 2025 |
आवेदन सुधार की तिथि | 09-11 मार्च 2025 |
NEET 2025 Admit Card Date | 26 अप्रैल 2025 तक |
NEET 2025 Exam Date | 04 मई 2025 |
NEET UG 2025 Result Date | 14 जून 2025 (संभावित) |
NEET UG 2025 आवेदन शुल्क (Category Wise Fees)
श्रेणी | भारत में परीक्षा केंद्र | विदेश में परीक्षा केंद्र |
---|---|---|
जनरल | ₹1700/- | ₹9500/- |
जनरल-ईडब्ल्यूएस / ओबीसी (NCL) | ₹1600/- | – |
SC/ST/PwBD/थर्ड जेंडर | ₹1000/- | – |
NEET UG 2025 के लिए पात्रता मानदंड (Eligibility Criteria)
- अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 31 दिसंबर 2025 तक 17 वर्ष पूरी होनी चाहिए।
- जन्म तिथि के अनुसार पात्रता:
- जनरल (UR) / EWS श्रेणी के उम्मीदवार: 31 दिसंबर 2008 या उससे पहले जन्मे।
- SC/ST/OBC (NCL) / PwBD श्रेणी के उम्मीदवार: विशेष छूट के साथ पात्रता मानदंड लागू होगा।
नोट: NEET UG 2025 के लिए अधिकतम आयु सीमा (Upper Age Limit) को हटा दिया गया है।
इसे भी देखे: REET Passing Marks 2025: रीट परीक्षा में पास होने के लिए कितने नंबर चाहिए? राजस्थान सरकार का नया आदेश जारी
NEET UG 2025 परीक्षा पैटर्न
- परीक्षा 04 मई 2025 को 02:00 PM से 05:00 PM (IST) तक होगी।
- कुल परीक्षा अवधि 180 मिनट (03 घंटे) होगी।
- परीक्षा 13 भाषाओं में आयोजित होगी – हिंदी, अंग्रेजी, गुजराती, मराठी, तमिल, तेलुगु, पंजाबी, बंगाली, उड़िया, असमिया, मलयालम, कन्नड़ और उर्दू।
- प्रश्न पत्र में फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी (बॉटनी + जूलॉजी) के प्रश्न होंगे।
NEET UG 2025 ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
- एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
- “NEET UG 2025 Apply Online” लिंक पर क्लिक करें।
- नया रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन क्रेडेंशियल प्राप्त करें।
- लॉगिन करें और आवेदन पत्र भरें।
- फोटो, सिग्नेचर और अन्य आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- शुल्क भुगतान करें (डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग/UPI के माध्यम से)।
- आवेदन पत्र सबमिट करें और कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करें।
NEET UG 2025 Admit Card और Result Date
NEET 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड कैसे करें?
- NEET UG 2025 के एडमिट कार्ड 01 मई 2025 तक जारी किए जाएंगे।
- उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
NEET UG 2025 रिजल्ट कब आएगा?
- NEET 2025 का रिजल्ट 14 जून 2025 (संभावित) को जारी किया जाएगा।
- उम्मीदवार रिजल्ट चेक करने के लिए neet.nta.nic.in वेबसाइट पर जा सकते हैं।
NEET UG 2025: Important Links
- NEET UG 2025 Apply Online: NEET 2025 Registration
- NEET UG 2025 Notification: Short Notice | Full Notice
- NEET UG 2025 आधिकारिक वेबसाइट: https://neet.nta.nic.in/
इस वेबसाइट पर आपको सरकारी नौकरी, शिक्षा समाचार, सरकार की सभी योजनाएं सभी ब्रेकिंग न्यूज़ की अपडेट सबसे पहले उपलब्ध करवाई जाती है। अभी हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े: Click Here