PTET 2025 Syllabus in Hindi – राजस्थान में 2 वर्षीय बी.एड. और 4 वर्षीय बी.ए.बी.एड./बी.एससी.बी.एड. पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पीटीईटी परीक्षा 2025 का आयोजन किया जा रहा है। इस परीक्षा के लिए वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी कोटा ने राजस्थान पीटीईटी सिलेबस 2025 जारी कर दिया है ।
इस लेख में हम आपको PTET 2025 का सम्पूर्ण सिलेबस, परीक्षा पैटर्न और विषयवार विवरण हिन्दी में उपलब्ध करवा रहे हैं। इच्छुक अभ्यर्थी नीचे दिए गए निर्देशों के अनुसार पीडीएफ डाउनलोड भी कर सकते हैं।
PTET 2025 परीक्षा तिथियाँ (Important Dates)
क्र.सं. | विवरण | महत्वपूर्ण तिथि |
---|---|---|
1 | आवेदन प्रारम्भ तिथि | 05 मार्च 2025 |
2 | आवेदन की अंतिम तिथि | 07 अप्रैल 2025 |
3 | प्रवेश परीक्षा तिथि | 15 जून 2025 |
PTET Syllabus in Hindi 2025: Exam Pattern
राजस्थान पीटीईटी 2025 सिलेबस के लिए छात्रों को कुल 3 घंटे समय मिलेगा। जिसमें कुल 200 प्रश्न आएंगे, सारे प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकार (Objective MCQ) के आएंगे। PTET 2025 परीक्षा में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। प्रश्न पत्र को 4 भागों में बाँटा गया है। प्रत्येक भाग में 50 प्रश्न होंगे। परीक्षा की अवधि 3 घंटे की होगी। उम्मीदवार के अधिकतम अंक 600 होंगे।
- मानसिक क्षमता – 50 प्रश्न – 150 अंक
- टीचिंग एटीट्यूड – 50 प्रश्न – 150 अंक
- सामान्य जागरूकता – 50 प्रश्न – 150 अंक
- भाषा – 50 प्रश्न – 150 अंक
इसे भी देखे: RSMSSB Jail Prahari Admit Card 2025: राजस्थान जेल प्रहरी भर्ती एडमिट कार्ड जारी, नाम से ऐसे डाउनलोड करें
PTET 2025 Syllabus in Hindi
I. मानसिक योग्यता (Mental Ability)
इस भाग में निम्न विषयों पर 50 प्रश्न होंगे:
- तर्क शक्ति
- कल्पना
- निर्णय एवं निर्णय लेना
- रचनात्मक सोच
- सामान्यीकरण
- निष्कर्ष निकालना आदि
II. टीचिंग एटिट्यूड एंड एपटिट्यूड टेस्ट
- सामाजिक परिपक्वता
- नेतृत्व क्षमता
- व्यावसायिक प्रतिबद्धता
- पारस्परिक संबंध
- संचार कौशल
- जागरूकता
इस भाग में अंकों का निर्धारण 3, 2, 1 और 0 स्केल के आधार पर होगा।
III. सामान्य जागरूकता (General Awareness)
- करंट अफेयर्स (राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय)
- भारतीय इतिहास एवं संस्कृति
- भारत का प्राकृतिक पर्यावरण
- प्रसिद्ध व्यक्ति
- राजस्थान से संबंधित जानकारी
IV. भाषा प्रवीणता (Language Proficiency – हिन्दी/अंग्रेजी)
- शब्दावली
- व्याकरण
- वाक्य संरचना
- समझ
महत्वपूर्ण निर्देश
- सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ होंगे और प्रत्येक में चार विकल्प दिए जाएंगे।
- सम्पूर्ण प्रश्न पत्र 600 अंकों का होगा।
- प्रत्येक सही उत्तर के लिए 3 अंक मिलेंगे।
- प्रश्न पत्र OMR शीट पर हल किया जाएगा।
PTET Syllabus Download PDF: Important Links
इस वेबसाइट पर आपको सरकारी नौकरी, शिक्षा समाचार, सरकार की सभी योजनाएं सभी ब्रेकिंग न्यूज़ की अपडेट सबसे पहले उपलब्ध करवाई जाती है। अभी हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े: Click Here